हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा उद्यान विभाग की ओर से किसानों को मिलने वाले केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई ) के आलू बीज में पिछले साल की तुलना में इस बार 500 रुपये की छूट मिलेगी। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक बीपी द्विवेदी ने ये आदेश जारी किए हैं।
शोध संस्था और सरकारी संस्था को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। आगरा में 78 हजार हेक्टेयर में किसान आलू का उत्पादन करते हैं। किसान सीपीआरआई प्रमाणित एफ-1 और एफ-2 प्रजाति के बीज उद्यान विभाग से खरीदते हैं। इस साल 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक बीज के लिए 717 किसानों ने आवेदन किया है। इससे आगरा को सर्वाधिक 4,200 मीट्रिक टन आलू का आवंटन हुआ। कुफरी बहार की मांग ज्यादा है। जबकि, एंटी ऑक्सीडेंट नीलकंठ सहित गंगा व ख्याति की मांग काफी कम है। किसानों को एफ-1 का बीज 2,995 रुपये क्विंटल, एफ-2 का बीज 2,595 रुपये क्विंटल की दर से दिया जाएगा। ओवर साइज (प्रथम) 2,270 रुपये क्विंटल, ओवर साइज (द्वितीय) 2,210 रुपये और आधारित प्रथम ट्रूथफुल 2,180 रुपये की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes