• Sun. May 17th, 2026

ऑटो पलटने से प्राइवेट कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की मौत

ByVijay Singhal

Oct 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में ऑटो पलटने से प्राइवेट कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक उन्हें अस्पताल ले गया, लेकिन चिंताजनक हालत देख घबरा गया। ऑटो चालक ने घायल व्यक्ति के फोन से परिजन को सूचना दी और भाग गया। परिजन घायल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। कस्बा सुरीर के गांव बेरा निवासी राजू (50) बल्लभगढ़ में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। रविवार को वह बुआ सुमित्रा के गांव श्यारो पहुंचे। यहां से अन्य परिजन के साथ बुआ की नातिन के लिए लड़का देखने गए। इसके बाद ऑटो में सवार होकर गांव बेरा आ रहे थे। ऑटो छाता पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने के कारण उसने बैठे राजू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य सवारियों के मामूली चोट आई। ऑटो चालक ने घायल व्यक्ति के मोबाइल से बुआ के बेटे मुकेश को फोन किया और दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी छाता संजय कुमार त्यागी ने बताया कि अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.