हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कमिश्नर ने शहर के साथ फरह में कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गंदगी मिली तो मार्ग में गड्ढे और निराश्रित पशुओं के सड़क पर विचरण पर उनका गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने नगर आयुक्त को सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कमिश्नर रितु माहेश्वरी नगर आयुक्त शशांक चौधरी के साथ शहर के निरीक्षण के लिए निकलीं। लक्ष्मी नगर तिराहे से बल्देव तक काफी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को संबंधित सुपरवाइजर को निलंबित करने, निरीक्षक की जिम्मेदारी तय करने एवं सफाई कर्मचारियों के क्षेत्र परिवर्तन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़कों में जगह-जगह गड्ढे मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। लक्ष्मी नगर में जगह-जगह खुले में कूड़े के ढेर एवं डिवाइडर पर बड़ी-बड़ी घास मिली। इस पर सफाई के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। मार्ग में जगह-जगह सूखे पौधे मिलने पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग को पौधों को ठीक कराने और उनमें समय से पानी देन के निर्देश दिए। फरह क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के सड़क पर विचरण करते पाए गए। इस पर गोवंश संरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
