हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस में बैठे वृद्ध की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टिकट काटने पहुंचे कंडक्टर ने जब वृद्ध हालत को मृत अवस्था में देखा तो पसीने छूट गए। उसने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मांट थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि ये बस सोमवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से आजमगढ़ के लिए जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में अचानक चलती बस में बैठे वृद्ध जौहर सिंह पुत्र शिवमूर्ति निवासी एच ब्लॉक सैनिक कालोनी सेक्टर 49 फरीदाबाद की मौत हो गई। बस कंडक्टर टिकट कुछ अन्य यात्रियों की टिकट काटने पीछे पहुंचे, तो जौहर सिंह की लाश देख पसीने छूट गए। घटना की जानकारी बस चालक और परिचालक द्वारा मांट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव वर्मा ने बताया मृतक की सूचना परिजनों को दी गई है। मौत हार्ट अटैक होने से आशंका जताई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
