• Sun. May 17th, 2026

दाऊजी मंदिर के रिसीवर रहे आरके पांडे के खिलाफ मुकदमे में पुलिस ने लगाई एफआर

ByVijay Singhal

Oct 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव स्थित दाऊजी महाराज मंदिर के निवर्तमान रिसीवर आरके पांडे के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में एफआर लगाई है। साथ ही एक झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में आरोप पत्र प्रेषित किया है। निवर्तमान रिसीवर ने बताया कि उनके खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया था, उसकी पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस समय मंदिर की संपत्ति संत दास टीला स्थित मथुरा के प्लाॅटों का आवंटन किया गया तब उनका जन्म भी नहीं हुआ था। पूर्व के रिसीवर ने सन 1978 में प्लाॅटों का आवंटन किया। 1992 में उन आवंटित प्लाॅटों को अन्य लोगों को बेच दिया। इस दौरान भी आरके पांडे मंदिर के रिसीवर नहीं थे। उनके कार्यकाल में किसी भी प्लाॅट का आवंटन नहीं हुआ। मुकदमे में लगाए गए अन्य आरोप भी झूठे निकले। इस आधार पर पुलिस ने न्यायालय में एफआर लगाई है। उन्होंने बताया कि झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उनकी और दाऊजी मंदिर की छवि को धूमिल किया है। पिछले 10 वर्षों में मंदिर में हो रहे ऐतिहासिक कार्यक्रम कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं इसलिए वह झूठी शिकायत कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त झूठी रिपोर्ट करने वालों को दोषी मानते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव त्रिलोकी सिंह ने बताया कि मामला उनके चार्ज लेने से पहले का है। वर्तमान में कोई मामला पेंडिंग नहीं है। आरके पांडे के मामले में भी पुलिस एफआर लगा चुकी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.