• Sun. May 17th, 2026

अहोई अष्टमी पर राधाकुंड के लिए चलेंगी 120 बसें

ByVijay Singhal

Oct 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अहोई अष्टमी पर महिलाओं को राधाकुंड लाने-ले जाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। परिवहन निगम की 120 बसें मथुरा, वृंदावन से राधाकुंड मार्ग पर संचालित होंगी। 24 अक्तूबर को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन जिन महिलाओं के बच्चे नहीं होते हैं वह राधाकुंड में स्नान करें तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जिन महिलाओं के बच्चे हैं वह अपने बच्चों की सलामती के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में बड़ी संख्या में महिलाएं जाती हैं। महिलाओं को लाने ले जाने के लिए परिवहन निगम की 20 इलेक्ट्रिक तथा 120 साधारण बसों का संचालन होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मथुरा मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा, वृंदावन से बसों का राधाकुंड के लिए संचालन होगा। 23 की रात से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा जो कि 24 अक्तूबर की रात तक चलेगा। इस दौरान किसी यात्री को परेशानी न हो इसके लिए चालक परिचालकों को प्रशिक्षण दिया गया है। चालक-परिचालकों को महिलाओं से सभ्यता से बात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी चालक परिचालक की शिकायत आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.