• Sun. May 17th, 2026

मथुरा में नगर के नाले यमुना को कर रहे दूषित

ByVijay Singhal

Oct 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शासन द्वारा नाले के दूषित पानी को सीधे यमुना में न डाले जाने पर रोक के बावजूद नगर के नाले पतितपावनी यमुना को प्रदूषित कर रहे हैं। घाटों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। देशभर से यमुना दर्शन और पूजन के लिए मथुरा आ रहे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। वहीं घाटों की दशा की जिम्मेदार अधिकारी लंबे समय से अनदेखी कर रहे हैं। स्वामी की इस दशा का वीडियो भी वायरल हो रहा है। नगर के चौक बाजार और कुशक गली क्षेत्र के हजारों घरों की नालियों का दूषित पानी सीधे यमुना में जा रहा है। इसके अलावा सीवेज पंपिंग स्टेशन से निकलने वाला दूषित पानी भी स्वामी घाट पर यमुना में डाला जा रहा है। इतना नहीं नालियों से आ रहे दूषित पानी के साथ आ रहा कचरा घाट पर जमा हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण घाट पर गंदगी जमा हो गई है। यहां देशभर से यमुना पूजन, स्नान और आचमन के लिए आ रहे श्रद्धालु की भावनाएं गंदगी को देख आहत हो रही हैं। चौक बाजार के व्यापारी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के प्राचीन और प्रसिद्ध घाटों में से स्वामी घाट पर गंदगी के ढेर लगे हैं। यह गंदगी के बीच दुर्गंध के कारण यमुना स्नान और पूजन को दूर ठहरना भी मुश्किल हो रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि नालियों का पानी ओवर फ्लो होने की स्थिति में दूषित पानी यमुना में जाता है। अन्यथा की स्थिति में दूषित पानी यमुना में नहीं जाता है। घाट पर गंदगी की सफाई के लिए कर्मचारी तैनात हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.