हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की जमीन पर बृहस्पतिवार को कुछ लोग बुलडोजर लेकर कब्जा लेने पहुंच गए। बुलडोजर को देख अध्ययनरत छात्र और शिक्षकों में भय व्याप्त हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों और कब्जा करने आए लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। कब्जा करने आए लोग कोर्ट के आदेश की कॉपी का हवाला देते हुए बुलडोजर से बिल्डिंग को तोड़ना चाहते थे। जबकि डायट की जमीन का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमीन कब्जा करने आए लोगों को जिलाधिकारी का आदेश के बाद ही कब्जा करने की बात कही। इस पर कब्जा करने वाले लोग जिलाधिकारी से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट गए, लेकिन जिलाधिकारी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को गांव बाद निवासी गोविंद सिंह अपने भाइयों और एक सैकड़ा से अधिक लोगों के साथ डायट पहुंच गए। वह अपने साथ बुलडोजर लेकर आए। उन्होंने न्यायालय के आदेश की प्रति दिखाते हुए जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। कार्यवाहक डायट प्राचार्य और अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
