हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महापौर विनोद अग्रवाल ने जलकल के सभी टेंडरों को निरस्त करने के संबंध में दो दिन पहले नगर आयुक्त का दिए पत्र को लेकर पार्षद हैरत में है। पार्षदों ने टेंडर निरस्त न किए जाने के संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया है। भाजपा पार्षद दल के नेता राजवीर सिंह एंव अन्य पार्षदों द्वारा दिए ज्ञापन में कहा कि महापौर द्वारा दो माह पूर्व हुए टेंडरों को निरस्त करने की नगर आयुक्त से की गई सिफारिश के बाद पार्षदों ने जलकल विभाग से की गई जानकारी में सामने आया कि जलकल विभाग द्वारा जो ई टेंडर से विभिन्न निविदाएं गत जुलाई और अगस्त को आमंत्रित की गई थी उसने अधिकांश निविदाएं पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा 15 प्रतिशत न्यूनतम दरों पर डाली गई थी।
विभाग ने एक शर्त टेंडर की नियमावली में शामिल की गई। यदि ठेकेदार प्रतिशत प्रतिशत से अधिक न्यूनतम दरों पर निविदा डालता है तो उसको कार्य की गुणवत्ता का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसी के दृष्टिगत अधिकांश ठेकेदारों ने 15 प्रतिशत न्यूनतम दरों पर निविदाएं ई टेंडर के माध्यम से डालीं थी। क्यों कि दरें विभागीय दरों से 15 प्रतिशत कम थी। पार्षदों ने ज्ञापन में बताया कि विभागाध्यक्ष ने कार्यों की गति और गुणवत्ता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक चारों जोन में कार्यों का विभाजन कर दिया। लेकिन बोर्ड बैठक में स्वीकृति हुए प्रस्ताव सात के संबंधी सभी जलकल के टेंडरों को निरस्त करने से नगर का विकास बाधित होगा। इसलिए टेंडरों को निरस्त न किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नीनू वर्मा, राजीव कुमार सिंह, तरुण कुमार सैनी, राकेश भाटिया आदि शामिल रहे। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि महापौर द्वारा जलकल के सभी टेंडरों को निरस्त करने के लिए एक पत्र दिया गया है। पार्षदों ने टेंडरों के निरस्त न करने के संबंध में ज्ञापन दिया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
