• Sat. May 16th, 2026

हरे पेड़ काटने वाले दो आरोपी चढ़े हत्थे, दो की तलाश में दबिश

ByVijay Singhal

Oct 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सुनरख रोड पर जीवा वैदिक संस्थान में हरे पेड़ काटने के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने दो आरोपियों काे पकड़ लिया, जबकि संस्थान के मालिक और उनके साथी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। वन रक्षक जयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम 4 बजे उन्हें फोन से सूचना मिली थी कि सुनरख रोड पर जीवा वैदिक संस्थान में हरे पेड़ काट दिए गए हैं। वह अपने साथ पदम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। यहां पर स्थानीय लोगों ने जीवा वैदिक संस्थान के मालिक और उनके साथ के अलावा दो अज्ञात लोगों द्वारा हरे पेड़ काटना बताया। उसी के आधार पर पेड़ों की गिनती की गई तो करीब 50 हरे पेड़ और झाड़ियों को काटना मौके पर पाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.