• Sat. May 16th, 2026

कान्हा की नगरी में आकर भाव विभोर हो गए थे रतन टाटा

ByVijay Singhal

Oct 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में आकर विख्यात उद्योगपति रतन टाटा भाव विभोर हो गए थे। उन्होंने कहा था कि ब्रजवासियों की सेवा करने से बड़ा पुण्य कोई और नहीं हो सकता है। वह मथुरा में एक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के शुभारंभ के अवसर पर आए थे। 28 फरवरी 2016 को रतन टाटा मथुरा में नियति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी के शुभारंभ अवसर पर आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि छोटे शहरों में भी मरीजों को उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। बीमारी की वजह से पड़ने वाले शारीरिक, भावनात्मक और आर्थिक बोझ को कम करना उद्देश्य होना चाहिए। सभी को इस पर ध्यान देना होगा। दरअसल मथुरा को लेकर भी उन्होंने आगे का ख्वाब संजोया था। हालांकि यह अस्पताल बाद में बंद हो गया था। वह जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद वह इतने सरल थे और उनका व्यवहार बेहद मधुर था। मेरी उनसे मथुरा में ही मुलाकात हुई थी। उनका जाना वास्तव में देश और समाज की बड़ी क्षति है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.