• Wed. Feb 11th, 2026

टीटीजेड की बैठक में मंडलायुक्त बोले 15 साल पुराने वाहन हो सील, घनी आबादी में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर भी होगा एक्शन

ByVijay Singhal

Nov 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा मंडल आयुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) प्रदूषण (निवारण तथा नियंत्रण) प्राधिकरण की 58 वीं बैठक हुई। बैठक में प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 15 साल पुराने वाहनों को सील करने की बात कही। बैठक में सर्वप्रथम कुछ पेठा निर्माण इकाईयों में प्रयोग हो रहे कोक का बिन्दु उठा। इसमें बताया गया कि कुछ पेठा फैक्टरियां सकरी गलियों में स्थित हैं, जहां ग्रीन गैस को उपलब्ध कराना संभव नहीं है। मंडलायुक्त ने डीएम आगरा से कहाकि ये सुनिश्चित हो कि किसी भी स्थिति में कोक का उपयोग न हो। बैठक में बताया गया कि मथुरा में कोल/कोक बिक्री करने वाले 13 व्यक्तियों की जांच की गई, उसमें एक व्यक्ति पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि हार्ड कोक की बिक्री करने वालों की सूची बनाकर निगरानी की जाए। जनपद फिरोजाबाद में ईंट भट्टे संचालन का मुद्दा उठा, जिसमें बताया गया कि जिग-जैक व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने नेशनल हाइवे-2 पर लगे पौधों को नियमित रूप से जल का छिड़काव कर प्रदूषण को कम करने व साफ-सफाई के निर्देश दिए। शहर में मेट्रो का कार्य भी प्रगति पर है, इसमें कार्य स्थल पर धूल-मिट्टी से प्रदूषण का मुद्दा बैठक में उठा। मेट्रो के अधिकारियों से प्रदूषण से सम्बन्धित तैयारी का ब्योरा मांगा, जिसमें बताया गया कि 08 एंटी स्मॉग गन व टैंकरों के माध्यम से जल छिड़काव प्रतिदिन किया जा रहा है। बैठक में यमुना किनारा स्थित ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के बिन्दु पर भी विचार किया गया, जिसमें एडीए के अधिकारियों ने बताया कि यमुना किनारे के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को ट्रांसफर करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में रिक्त भू-खण्ड ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटित कराया जाएगा। मंडलायुक्त ने घनी आबादी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर कार्यवाही करने को निर्देशित किया। नगर-निगम द्वारा किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों यथा- सड़क निर्माण, सीवर, लाइन इत्यादि कार्य स्थलों पर धूल-मिट्टी, सड़क खुदाई में बरती जा रही लापरवाही व अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि जितना कार्य कराया जाए, उतनी ही संभव खुदाई हो, जहां कार्य पूर्ण हो चुका है वहां तत्काल खुदी हुई सड़क को भर दिया जाए जिससे आमजन को प्रदूषण संबंधी समस्या न हो। प्रदूषण की एक प्रमुख समस्या पुराने वाहनों पर भी बैठक में विचार किया गया। सहमति बनी कि 15 वर्ष पुराने वाहनों पर आरटीओ कार्यालय से सूची लेकर उन्हें सीज करने की कार्यवाही की जाये तथा उन्हें नये रजिस्ट्रेशन न दिए जाए। बैठक में बताया गया कि जनपद फिरोजाबाद में 15 वर्ष पुराने 1083 वाहनों को सूचीबद्ध कर उन पर कार्यवाही की जा रही है। शहर में विभिन्न सामुदायिक स्थान रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, चौराहों पर कूड़ा जलाने की घटनाओं पर सख्ती कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अस्पतालों से उत्पन्न मेडिकल अपशिष्ट का निस्तारण कराने को भी निर्देशित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को ऐसे अस्पतालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए, जो मेडिकल अपशिष्ट को खुले में छोड़ देते हैं।बैठक में जिलाधिकारी आगरा नवनीत सिंह चहल, पुलकित खरे जिलाधिकारी मथुरा, जिलाधिकारी फिरोजाबाद, जिलाधिकारी मैनपुरी और नगर आयुक्त श्री निखिल टीकाराम फुंडे, एडीए उपाध्यक्ष श्री चर्चित गौड़ और टीटीजेड प्राधिकरण के सदस्य आदि उपस्थित रहें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.