हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के यमुना खादर में लगातार अवैध कॉलोनियों बस रही हैं। प्रतिबंध के बावजूद धड़ाधड़ भवनों का निर्माण किया जा रहा है। अवैध निर्माण पर नियंत्रण के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन के यमुना खादर में सर्वे कार्य तेज कर दिया है। सर्वे में यमुना खादर में बने 262 भवन प्राधिकरण की रडार पर हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार मथुरा-वृंदावन में 221 कॉलोनियां अवैध हैं। इसके अलावा 50 से अधिक खादर में बनीं ऐसी कॉलानियां हैं जिनका कोई नाम नहीं है। लोगों ने कच्चे मार्ग बनाकर जमीन का विक्रय ऊंचे दामों पर किया जा रहा है। लगातार बन रही अवैध कॉलोनियों और हो यमुना किनारे हो रहे अवैध भवनों का निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने सर्वे कार्य तेज कर दिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दल की टीम के साथ चार जेई को सर्वे कार्य में लगाया गया है। वृंदावन के यमुना खादर में सौभरि वन से जुगल घाट तक सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। यहां बन रहे अवैध भवनों को चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। टीम ने अवैध भवनों का निर्माण करने वाले 12 भवन स्वामियों को नोटिस दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में भवन स्वामियों द्वारा प्राधिकरण के नोटिस का जवाब न देने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। श्याम बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने कहा यमुना खादर में भवनों का निर्माण पूरी तरह से अवैध है। यहां लोगों को जमीन की खरीद और बिक्री नहीं करनी चाहिए। इस पर नियंत्रण लगाने के लिए प्राधिकरण द्वारा सर्वे कार्य चल रहा है। टीम गठित की गई है। खादर में अवैध भवनों के निर्माण करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की भी की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
