• Fri. May 15th, 2026

ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

ByVijay Singhal

Oct 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जैंत क्षेत्र के गांव जैंत निवासी महिला भगवानदेई पत्नी मन्नू निवासी सिंघार मोहल्ला जैंत सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव से छटीकरा जाने के लिए जैंत कट पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी गांव निवासी रामबाबू पुत्र जगनी निवासी दिल्ली वाला मोहल्ला व सूबसेन पुत्र खजानी निवासी चौक मोहल्ला जैंत ने आकर महिला को लिफ्ट देने के लिए बाइक रोकी। तभी पीछे से आए तेजगति ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही महिला भगवान देई व सूबसेन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि रामबाबू गंभीर घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर जैंत के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच हाईवे जाम करने के लिए जमा हो गए। जैंत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूबसेन व भगवानदेई थाना जैंत क्षेत्र के गोपालगढ़ में ठाकुर जी के वस्त्र बनाने का कार्य करते थे। वहीं रामबाबू गोपालगढ़ में फर्नीचर का कार्य करता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.