• Wed. May 13th, 2026

जीआरपी ने दो मोबाइल फोन चोरों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों का मोबाइल फोन और सामान चोरी करने वाले दो युवकों जीआरपी टीम ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए रविवार दोपहर जंक्शन पर टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद एक युवक टीम को देखकर छिपने लगा। संदेह होने पर टीम ने युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। युवक ने बताया कि उसने ये मोबाइल ट्रेन में सफर करते समय एक यात्री का चुराया था। आरोपी विजय उर्फ भोला निवासी नमक कटरा भरतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी टीम ने जंक्शन के तृतीय एंट्री गेट से चेकिंग के दौरान सिकंदराराऊ हाथरस निवासी सनी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चुराया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.