हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाने की छटीकरा रोड स्थित डालमिया फार्म हाउस में काटे गए 454 पेड़ों के मामले में ईडी प्रवर्तन निदेशालय की सक्रियता बढ़ने से निवेशकों की परेशानी बढ़ गई है। ईडी डालमिया फार्म हाउस से जुड़े मामले के प्रत्येक आरोपी पर नजर बनाए हैं। जल्द ही ईडी अपना शिकंजा इनके ऊपर कस सकती है। डालमिया फार्म हाउस मामले में ईडी की सक्रियता का सबसे बड़ा कारण मनी लांड्रिंग माना जा रहा है। ईडी के अधिकारियों को शक है कि डालमिया फार्म हाउस में जमीन की खरीद फरोख्त में ब्लैक मनी को सफेद बनाने का प्रयास किया गया है। यही कारण है कि ईडी ने अपनी गोपनीय तरीके से जांच को तेज कर दिया है। पूरे साक्ष्य एकत्रित होने के बाद ईडी कभी भी इस मामले में आरोपियों पर शिकंजा कस सकती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
