• Tue. May 12th, 2026

अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का सातवां स्थापना दिवस समारोह

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में रुक्मणि विहार, सैक्टर – 1 स्थित भक्ति धाम में भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)वृन्दावन/पटियाला का सातवां स्थापना दिवस समारोह प्रख्यात संत श्रीमज्जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत कल्याणम् करोति, मथुरा एवं डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के सहयोग से सैकड़ों दिव्यांगों को व्हीलचेयर, वॉकर, स्टडीटेबल, टॉयलेट सीट एवं खाद्यान्न सामग्री आदि का निःशुल्क वितरण किया गया।सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ठाकुरजी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।तत्पश्चात पण्डित रूपेश गोस्वामी के द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमज्जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज ने कहा कि चौरासी लाख योनियों में मनुष्य रूप में जन्म मिलना ईश्वर की बहुत बड़ी कृपा है।इसीलिए हम सभी का यह प्रयत्न होना चाहिए, कि शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सेवा करके उन्हें सशक्त बनाएं।
भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के.एल. बंसल व उपाध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य दीन दुखियों, विकलांगों, निर्धनों, निराश्रितों, असहायों आदि की सेवा करना ही है।इसीलिए हमारे ट्रस्ट के द्वार श्रीधाम वृन्दावन के अलावा देश के अन्य स्थानों पर भी समय-समय पर अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं ट्रस्ट के विशेष सलाहकार डॉ. राजकुमार गर्ग ने कहा कि लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति स्वरूपा श्रीराधा की लीला भूमि में किए गए सेवा कार्य अन्य स्थानों की अपेक्षा शतगुणा अधिक फलदायी होते हैं।भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं,वे अति प्रशंसनीय हैं।ऐसे कार्यों से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कल्याणम् करोति, मथुरा के सचिव सुनील शर्मा एवं सह सचिव निरुपम भार्गव ने कहा कि भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आज दिव्यांग बालकों को उनसे सम्बन्धित जो उपकरण व अन्य सामग्री नि:शुल्क वितरित की गई है,वह समाजसेवा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य है।इसके लिए हम इस ट्रस्ट एवं उसके सभी पदाधिकारियों के अत्यंत आभारी हैं।
इस अवसर पर भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के सचिव संदीप कुमार सिंघला, कर्मचंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता, पर्किंस इंडिया के प्रोजैक्ट हैड संगीता लवानियां, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, राजकुमार वर्मा, कुलदीप बंसल, कर्मचंद्र गोयल, पार्श्वनाथ जैन, अशोक बंसल, कमल किशोर गुप्ता, नवनीश जिंदल, मुकेश बंसल, चंद्रकांत अग्रवाल, अर्चित गोयल, अंकित गोयल, अवनीश गोयल, निशांत बंसल, कंचन गोयल, प्रीतम सिंह, प्रशान्त जादौन आदि के अलावा विभिन्न धार्मिक के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन के. एल. बंसल ने किया।कार्यक्रम का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.