• Tue. May 12th, 2026

डालमिया फार्म हाउस में अलग-अलग 128 मोर पंख मिले, मोरों की तलाश जारी

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन रोड छटीकरा में अलग अलग मोरों  के 128 मोर पंख मिले है । इस प्रकरण की जांच कर रही वन विभाग की टीम को चार स्थानों से 128 मोर पंख मिले थे। ये मोर पंख अलग अलग मोरों के हैं। वन विभाग की टीम ने मोरों की तलाश भी की लेकिन राष्ट्रीय पक्षियों को कोई सुराग नहीं मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों ने ही कार्रवाई के डर से राष्ट्रीय पक्षियों को गायब कर दिया है। 10 अक्तूबर को जब आरोपी बयान दर्ज कराने के लिए वन विभाग कार्यालय पहुंचेंगे। तब उनसे मोरों के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है।

वर्जन – हर एंगल से प्रकरण की जांच की जा रही है। टीम लगातार प्रकरण से जुटे साक्ष्य जुटा रही हैं। जिन मोरों के पंख मिले थे उनकी भी तलाश की जा रही है। सभी साक्ष्यों को आख्या में शामिल किया जाएगा। दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.