हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले की ठीक तरह से जांच नहीं कर रही है। इस संबंध में शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच अन्य थाने के प्रभारी से कराने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार वह घर में नहा रही थी, तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 23 मई को आरोपी ने उसे मथुरा के एक गेस्ट हाउस में बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन जांच में आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। न ही वीडियो बनाने वाले मोबाइल को ही बरामद कर सकी है। जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मामले की विवेचना अन्य थाना क्षेत्र से कराने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
