• Tue. May 12th, 2026

मथुरा की रहने वाली शिक्षिका के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले चार छात्र गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका का उसके स्कूल के ही दसवीं कक्षा के छात्र ने शारीरिक शोषण किया। छात्र अश्लील वीडियो बनाकर मैडम को ब्लैकमेल करने लगा। दोस्तों को भी वीडियो भेज दिया। दोस्त भी मैडम को ब्लैकमेल करने लगे। बात नहीं मानने पर इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर वीडियो भी अपलोड कर दिया। शिक्षिका पड़ोसी जिले मथुरा के जैत क्षेत्र में स्थित स्कूल में पढ़ाती है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्रों को मथुरा से पकड़ लिया। एक और की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़िता वर्तमान में मथुरा के जैत क्षेत्र में ही किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। शिकायत में कहा गया है कि कक्षा 10वीं कक्षा का छात्र पढ़ाई में कमजोर था। वह शिक्षिका से एक्स्ट्रा क्लासेज लेने लगा। इस दौरान उसने शिक्षिका को जाल में फंसा लिया। मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिए। छात्र ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। इस पर शिक्षिका ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और नौकरी छोड़कर वापस आगरा आ गई। डीसीपी सिटी आगरा सूरज राय के अनुसार दसवीं के एक छात्र ने शिक्षिका के अश्लील वीडियो बनाकर वायरलकर दिए। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। अवसाद में आई शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की तो चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार छात्र के नाम लवकुश पुत्र राम प्रकाश, बलवीर पुत्र भगवान सिंह जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र पप्पू तीनों निवासीगढ़ ग्राम जैत अरुण पुत्र सुभाष निवासी तरौली थाना छाता बताए गए है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.