• Tue. May 12th, 2026

जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छपरा एक्सप्रेस में चार यात्री किए बेहोश कर लुटा सामान

ByVijay Singhal

Oct 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ट्रेन में जहरखुरानी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से चुराई गई नगदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। ट्रेन में सफर के दौरान पहले दोस्ती और फिर जहरखुरानी। जीआरपी मथुरा टीम ने दो ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन में सफर के दौरान लोगों को भरोसे में लेकर उन्हें लूट लेते थे। पहले लच्छेदार बातें करके यात्री से दोस्ती करते थे, फिर मौका देखकर उन्हें पीने के लिए चाय या कोल्डड्रिंक देते थे। बातों का जाल इतना मजबूत होता था कि सामने बैठा यात्री चाहकर भी कोल्डड्रिंक, चाय पीने से मना नहीं कर पाता था। कुछ दिन पहले गिरोह ने मथुरा छपरा एक्सप्रेस में इसी अंदाज में जहरखुरानी का शिकार बनाया था। सीओ जीआरपी नजमुल हुसैन नकबी ने बताया कि आरोपी अली मोहम्मद और अशरफ अली के कब्जे से काफी सामान बरामद किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.