• Mon. May 11th, 2026

महाराजा अग्रसेन का पूजन कर किया ध्वजा रोहण, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

ByVijay Singhal

Oct 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अग्रवाल सभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष द्वारा कुशक गली स्थित धर्मशाला में दीप प्रज्जवलन एवं ध्वज फहराया गया। अग्रवाटिका में महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। अग्र समाज की महिलाओं ने बैंडबाजों की धुनों के बीच मंगल कलश यात्रा निकाली। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से पारंपरिक पोशाक में अग्र समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल लोगों ने अग्रसेन चौक पहुंचकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को मुकुट धारण कराया एवं माला दुपट्टा पहनाया । इस यात्रा का जगह जगह श्री अग्रवाल सभा, श्रीतिलक द्वार धर्मशाला समिति एवं श्रीअग्रवाल सभा महिला समिति सहित अनेक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में सभा के अध्यक्ष मंत्री व मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल द्वारा तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर झंडा फहराया और हवन के साथ विधि विधान से श्री महाराजा अग्रसेन जी की आराधना कर विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। यहां छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका एवं काली स्वरूप एवं राधा कृष्ण की लीलाओं का मचन किया।इसी क्रम में कुंजीलाल रामबाबू मित्तल बूरेवाला ट्रस्ट एवं रोटरी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. अज्जू अग्निहोत्री एवं गिरिराज अग्रवाल, महावीर मित्तल, शिव शंकर अग्रवाल एवं जयंती प्रसाद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम संयोजक मूलचंद गर्ग को सम्मानित किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष चंद, मुख्य जयंती संयोजक गोपाल, नवीन मित्तल, महावीर मित्तल, मुरारी, योगेश कागजी, धीरज गोयल, राजकुमार, संदीप अडूकी, प्रधानमंत्री सुरेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.