• Mon. May 11th, 2026

मथुरा रिफाइनरी ने मनाई गांधी जयंती

ByVijay Singhal

Oct 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्वच्छता के संदेश को अपनाते हुए आज मथुरा रिफाइनरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। गांधी जयंती कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। श्री अजय कुमार तिवारी, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने इस अवसर पर उपस्थित सभी रिफाइनरी कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि बापू न केवल भारत की स्वतंत्रता के अग्रदूत थे बल्कि उनका पूरा जीवन हमारे लिए एक प्रेरणा है। सत्य के साथ उनके प्रयोग आज भी प्रासंगिक हैं। श्री तिवारी ने कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन भारत और भारतीयों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बिताया और सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बापू का यह कथन की- स्वच्छ्ता भक्ति के समान है- बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इसे आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान, श्री मुकेश शर्मा, महामंत्री, मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ व श्री रविन्द्र यादव, सचिव, ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सभी को संबोधित कर, राष्ट्रपिता के जीवन के वृतांत साझा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
बापू के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर रिफाइनरी की महिला कर्मियों ने दान उत्सव की शुरुआत की जिसमे जरूरतमंद बैकों के लिए पुस्तकें और स्टेशनरी सामानों को इकठ्ठा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधकों, महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों और रिफाइनरी कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.