• Mon. May 11th, 2026

आईपीएस गोल्डी गुप्ता को मिली मथुरा में तैनाती, 20 जनपदों में 2023 बैच के अधिकारियों की डीजी ने की नियुक्ति

ByVijay Singhal

Oct 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश कैडर 2023 बैच के 20 आईपीएस अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जनपदों में तैनात किया गया है। जिसमें गोल्डी गुप्ता को मथुरा में पुलिस महानिदेशक द्वारा तैनात किया गया है। गोल्डी के पिता राजेश गुप्ता अनाज खरीदने-बेचने का कारोबार करते हैं जबकि माता गीता गुप्ता गृहणी हैं। उनका परिवार सिंहपुर गांव के साथ ही अजयगढ़ में बरियारपुर कृषि फार्म में भी रहता है। पिता राजेश गुप्ता बताते हैं कि गरीब परिवार से थे गांव में छोटी सी खेती थी। गोल्डी के बड़े भाई रामेंद्र गुप्ता के रेलवे में एसडीओ के पद पर तैनात है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सुश्री आसना चौधरी को गोरखपुर अभिनव द्विवेदी को अयोध्या अभिषेक दावाच्या को कमिश्नर रेट लखनऊ आलोक राज नारायण को कमिश्नर रेट आगरा सुश्री अरीबा नोमान को अलीगढ़ अरुण कुमार एस को कमिश्नर रेट कानपुर नगर दीपक यादव को कमिश्नर रेट कानपुर नगर देवेश चतुर्वेदी को मेरठ गौतम राय को कमिश्नर गाजियाबाद सुश्री कृतिका शुक्ला को कमिश्नर रेट गौतम बुद्ध नगर सुश्री महावीर तक माविस टक को बरेली सुश्री नताशा गोयल को कमिश्नर रेट वाराणसी प्रशांत राज को आजमगढ़ राजेश गुनावत को मुजफ्फरनगर शिवम आशुतोष को झांसी सिद्धार्थ के मिश्रा को कमिश्नर रेट लखनऊ सुश्री सोनाली मिश्रा को मुरादाबाद विश्वजीत शौर्य को कमिश्नर रेट प्रयागराज विवेक तिवारी को सहारनपुर जनपद में तैनाती दी गई है। यह सभी अधिकारी इन जनपदों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। ज्ञात रहे मथुरा में तैनात हुए गोल्डी गुप्ता मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के सिंहपुर ग्राम निवासी मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले होनहार युवा है। वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 181वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित हुए है। गोल्डी सिंहपुर निवासी मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। गोल्डी की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर अजयगढ़ से हुई । उसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय अजयगढ़ से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की । दिल्ली विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस से बीए और जेएनयू से एमए की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमफिल की पढ़ाई पूरी की और पीएचडी भी वहीं से कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.