हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी बाॅबी(20) की उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने एक अपंजीकृत चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर इलाका पुलिस जांच में जुट गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग निकला। पिता गोपाल प्रसाद ने बताया कि बाॅबी का पिछले 2 वर्ष से मोटापे के चलते कई बड़े अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा था। डाॅक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बाॅबी को बदनीयती से किसी ड्रग के इंजेक्शन दिए गए हैं। बेटे को क्षेत्र के अपंजीकृत चिकित्सक के द्वारा दिए जाने वाले इंजेक्शन से ही बेटे को राहत मिलती थी। पता चलने पर अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराने पर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद भी झोलाछाप उपचार देता रहा। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां मंगलवार दोपहर को युवक की मौत हो गई। देर रात युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपंजीकृत चिकित्सक थाना राया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर मिली है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
