हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत की ओर से ओमान में नियुक्त ट्रेड कमिश्नर डॉ केएस राणा मंगलवार को मथुरा के कोसीकलां पहुंचे। यहां उन्होंने अनाज मंडी स्थित किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने व्यापारिक संबंध बढ़ाने पर चर्चा की। कहा कि ओमान सल्तनत एवं भारत सरकार के बेहतरीन संबंध हैं। भारत और ओमान के बीच व्यापार में बड़ी संभावनाएं हैं। कहा कि दोनों देश मिलकर जरूरत के हिसाब से उन संभावनाओं को तलाश कर उन पर काम करेंगे। इससे जहां कृषि ,चिकित्सा एवं शिक्षा सहित विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में प्रगति संभव है। कारोबारी रिस्तों को और कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर ओमान पहुंचकर अध्ययन करेंगे। इसके बाद उसी हिसाब से नीतियां बनाकर व्यापारिक रिस्तों को बेहतर बनाए जाने पर काम किया जाएगा। कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने की जिम्मेदारी मिली है तो निश्चित तौर पर भारत और ओमान सल्तनत के देशों के बीच खाद्यय, उर्वरक, गैस, खनिज, चिकित्सा एवं शिक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर बेहतर संभावनाएं तलाशी जाएंगी। यह भी तलाशा जाएगा कि किस प्रकार वाणिज्यक गतिविधियों को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि वह ब्रज के रहने वाले हैं। वह चाहते हैं कि ओमान सल्तनत व उससे जुड़े देश के लोगों को भारत की ओर से गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक से अधिक मात्रा में खाद्यय सहित सभी प्रकार की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे भारत और ओमान के व्यापारिक रिश्तों को और ऊंचाई मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि वे भगवान कृष्ण के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
