• Sun. May 10th, 2026

श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों से जुड़े 37 वनों को दिया जाएगा प्राचीन स्वरूप

ByVijay Singhal

Oct 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद भगवान कृष्ण की लीला स्थलियों से जुड़े 37 वनों को प्राचीन स्वरूप देने जा रहा है। इसके लिए 85 करोड़ की बनाई गई डीपीआर का मूल्यांकन करने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी की स्वीकृति मिलने पर ब्रज में वन क्षेत्र विकसित करने का काम शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा जिले में 37 वन क्षेत्र में मौजूद बिलायती बबूल के पेड़ों को हटाने की अनुमति प्रदान की है। इसके बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद 490 हेक्टेयर में फैले इन 37 वनों में बिलायती बबूल हटाकर कृष्ण कालीन वृक्ष लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए वन विभाग ने 10 साल की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत बबूल के पेड़ों को हटाना और नए वृक्ष लगाना शामिल है। यह काम तीन फेस में होगा। प्रथम फेस में 165 हेक्टेयर में वन विकसित होगा। सेकेंड फेस में 150 और थर्ड फेस में 175 हेक्टेयर पर वन का काम होना है। 490 हेक्टेयर में ये वन क्षेत्र फैले हुए हैं। इसमें 26 वन क्षेत्र आरक्षित और 11 ग्राम सभा के अंतर्गत हैं। परियोजना पर 10 साल में 85 करोड़ खर्च होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.