• Sun. May 10th, 2026

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित 14 ग्राम पंचायतों की जांच शुरू, डीपीआरओ किरन चोधरी

ByVijay Singhal

Oct 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित हुई जिले की 14 ग्राम पंचायतों की राज्य स्तरीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। 11 सदस्यीय कुल आठ टीमें ग्राम पंचायतों में घूम कर जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद की 14 ग्राम पंचायतों का चयन स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। सोमवार को राज्य स्तरीय 8 अलग-अलग टीमों ने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कराए गए विकास कार्यों की जांच की। इसमें कारव, चूरा हंसी, अडींग, ओल, नौहझील बांगर, मांट राजा, अवैरनी, बरौठ, नगला हिमायु देह, नगला चंद्रभान, महावन बांगर, नैनु पट्टी, जैंत ग्राम पंचायतें शामिल हैं। टीम निरीक्षण के आधार पर ग्राम पंचायतों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। ग्राम पंचायतों को नंबर देगी। इसके आधार पर ही तय होगा कि उक्त ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा या नहीं। डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया कि जांच टीम बुधवार तक ग्राम पंचायतों में रहकर जांच का काम पूरा करेंगी। इसके बाद जो भी ग्राम पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होंगी। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में डेढ़ करोड़, द्वितीय स्थान पर आने वाली पंचायत को सवा करोड़, तृतीय स्थान पर आने वाली पंचायत को एक करोड़ की धनराशि विकास कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.