हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के धार्मिक नगरी वृंदावन में सोमवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रामानंदाचार्य वैष्णव सेवा एवं गोयल ब्रदर्स, कोलकता एवं कल्याण करोति, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान 108 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सुखधाम आश्रम परिक्रमा मार्ग में एक अनुपम अध्याय लिखा गया। बाबा बलराम दास व ट्रस्टीगण ने विभिन्न जनपदों की 108 गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराए। ट्रस्ट की ओर से सभी जोड़ों को गृहस्थी की आवश्यक वस्तुओं और उपहार भेंट किए गए। स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि ब्रज धाम में सोमवार को बांके बिहारी जी का प्राकृट्य उत्सव भी है। ऐसे पुण्य पर्व के अवसर हमारे परम पूज्य बाबा बलराम दास महाराज ने इस आयोजन को किया है। निर्धन कन्याओं का विवाह बड़ी मुश्किल से हो पाता है। उनकी इच्छाएं होती हैं वह मन ही मन कुंठित होती रहती हैं। ऐसे समय में वहां महापुरुष लोग इसमें आते हैं। धनवान और गरीब के बीच सेतु बनकर इस कार्य को संपन्न कराते हैं।
बाबा बलराम दास ने कहा कि हम सब के चित मे एक ही बात बैठी रहती है कि हम ब्रज वासियों का हित कैसे कर सकते हैं। इसमें सभी बृजवासी दंपति हैं, नव वर-वधू हैं, उनकी मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि 108 कन्याओं के जोड़े तैयार हैं। यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम ने कहा कि सोमवार को पावन अवसर सामूहिक सम्मेलन का आयोजन हुआ है। गंगा को भगीरथ लाए थे। भगीरथ उसके प्रतीक बन गये। उसी तरह बाबा के द्वारा भागीरथ के प्रयास से समाज के ऐसे संपन्न लोगों को जोड़ कर हिंदू संस्कृति का जन्म हुआ है। उस संस्कृति में बेटी जन्म देने वाली मां-बाप की नहीं होती। वह बेटी संपूर्ण समाज की बेटी होती है। कल्याण करोति महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम विगत वर्षों से लगातार चल रहा है। इस दौरान फूलडोल दास महाराज, सुतीक्ष्णदास, बिहारी लाल वशिष्ठ, श्याम सुंदर अग्रवाल, विकास दुबई, रामकिशन दास, हरिमोहन, माधवदास, नरहरिशरण दास ,निर्पुम भार्गव , महेश किलानोत, राधाकृष्ण पाठक, विजय राघव, बृजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
