• Sat. May 9th, 2026

डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; लगाये आरोप

ByVijay Singhal

Sep 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार पर इलाके में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जमुना पार इलाके के रहने वाले  पंकज चौधरी की पत्नी पुष्पा का पिछले नौ महीने से रश्मि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बताया गया है कि बीते दिन डिलीवरी के लिये भर्ती कराई गई थी। अचानक महिला पूनम की तबीयत बिगड़ गई और उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ये देख अस्पताल के स्टाफ के पसीने छूट गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को शांत कराया। थाना जमुना पार प्रभारी छोटेलाल यादव का कहना है कि मृत महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि डॉक्टर पैनल से  वीडियोग्राफी कराकर जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हॉस्पिटल संचालिका डॉक्टर रश्मि ने बताया के उनके यहां महिला की मौत नहीं हुई है। महिला के पति को ऑपरेशन के लिए बोला था, लेकिन उन्होंने ऑपरेशन की अनुमति नहीं दी। यहां तक के ऑपरेशन के कागजातों पर भी साइन नहीं किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.