हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम क्षेत्र वासियों की सुविधार्थ शनिवार को नगर निगम में महापौर विनोद अग्रवाल ने सुविधा एप का उद्घाटन किया। प्ले स्टोर में डाउनलोड के साथ अपने फोन नंबर व जीमेल से जुड़ा जा सकता है। इसमें 12 प्रकार की शिकायतें हैं। सफाई पानी जल भराव स्ट्रीट लाइट कूड़े वाली गाड़ियां कूड़ा कहां पड़ा आदि समस्याओं का समाधान तुरंत होगा। मेयर ने कहा इससे सभी कर्मचारी अपडेट हो जाएंगे। ऐप के माध्यम से जनता को लाभ मिलेगा। नगर निगम क्षेत्र में और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम स्मार्ट शिटी की ओर आगे बढ़ रहा है। इसका प्रचार प्रचार भी किया जाएगा। महापौर का नेचर ग्रीन कंपनी के अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नेचर ग्रीन कंपनी के परियोजना प्रबंधक अभिलाष चौधरी, ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक बाजपेई, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक , ऋषब दूबे , राजेश यादव , अमित सिंह , सुमित सोलंकी, अनिकेत चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
