• Sat. May 9th, 2026

ऑपरेशन जागृति, नारी सुरक्षा, क्षेत्राधिकारी महावन सोफिया पब्लिक स्कूल में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

ByVijay Singhal

Sep 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। ऑपरेशन जागृति, नारी सुरक्षा, क्षेत्राधिकारी महावन  सोफिया पब्लिक स्कूल में अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु ऑपरेशन जागृति (फेज-03) अभियान के तहत थानों पर गठित ऑपरेशन जागृति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों यथा- प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिरों/शिवालयों/शॉपिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया।
☑️महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांवों, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों तथा मिशन शक्ति कक्ष में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर्स व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
☑️महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों के दुरूपयोग व झूठे मुकदमे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.