• Tue. May 5th, 2026

डायट सभागार में हुआ कला क्राफ्ट के माध्यम से शिक्षक संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में “पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से शिक्षण संबंधी” प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। शुभारंभ डायट प्राचार्य राजेंद्र बाबू तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने किया । प्रतियोगिता में बेसिक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संयुक्त प्रभारी श्रीमती शिखा शर्मा एवं श्रीमती कुसुम लता ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । प्रतिभागियों द्वारा भाषा, गणित व विज्ञान सामाजिक विज्ञान विषय से संबंधित कला क्राफ्ट एवं पपेट्री का प्रस्तुतिकरण एवं टी एल एम की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रस्तुतीकरण एवं प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरान्त प्रत्येक स्तर से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। प्राथमिक स्तर में भाषा विषय पर प्रथम स्थान रिशु शुक्ला द्वितीय स्थान रेखा रानी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय लालपुर तृतीय स्थान तृतीय स्थान नेहा शर्मा और प्राथमिक स्तर विषय गणित प्रथम स्थान पूनम द्वितीय स्थान एसआरजी शिव कुमार तृतीय स्थान सरोज शर्मा को प्राप्त हुआ । उच्च प्राथमिक स्तर-विषय विज्ञान प्रथम स्थान एकता शर्मा द्वितीय स्थान कंचन को प्राप्त हुआ सामाजिक विज्ञान विषय में प्रथम स्थान सुषमा पुरी द्वितीय स्थान शारदा चौहान और तृतीय स्थान सरिता को प्राप्त हुआ। विषय गणित में प्रथम स्थान मीरा देवी द्वितीय स्थान शालिनी सक्सेना और तृतीय स्थान ममता यादव को प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता के निर्णायक समिति डॉ रश्मि शर्मा एच ओ डी (कला विभाग) किशोरी रमण पीजी गर्ल्स कॉलेज और श्री शिव प्रसाद आचार्य (हिंदी) किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा मूल्यांकन करवाया गया। डायट प्रवक्ता डॉ गौरव गुंजन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर रचना वाला डॉ गौरी पांडे संध्या शर्मा आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.