• Sun. May 3rd, 2026

कमरे में बिखरा था खून ही खून, लथपथ पड़ी महिला की लाश, देख घरवालों की निकली चीख

ByVijay Singhal

Sep 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  कोसीकलां थाना क्षेत्र के खिटावटा गांव की है। गांव निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी माया (75) के साथ खेत पर बने मकान में रहते थे। माया मकान में नीचे के कमरे और धर्मवीर ऊपर के कमरे में सो रहे थे।  देर रात घर में घुसे बदमाशों ने माया को दबोच लिया। उसका सिर और चेहरे को दीवार पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद कांनों के कुंडल, पाजेब, हाथों में पहनी चूड़ी उतारकर फरार हो गए। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह देर तक जब माया नहीं जगी तो घरवालों ने जाकर देखा। कमरे का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। कमरे में खून बिखरा था। माया का शव खून से लथपथ पड़ा था। चारों और खून के छींटे नजर आ रहे थे। खबर फैली तो गांव के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन, सीओ आशीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना था कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.