• Sun. May 3rd, 2026

महावन में एक व्यापारी से सोने की चैन लूटने बाले आरोपी को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिनांक 24.09.2024  को  कस्बा महावन में एक व्यापारी से सोने की चैन लूट की घटना का थाना महावन पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को मय माल के  गिरफ्तार  किया है  घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 24.09.2024 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की दुकान पर आया और सामान खरीददारी करने के बहाने आया और अचानक वादी को धक्का देकर वादी( दुकानदार) में धक्का देकर गले में पहने सोने की चैन लूट कर मोटर साइकिल से भाग गया । उक्त घटना के समबन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा थाने की तीन टीम गठित की गयी । पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महावन के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष महावन के कुशल नेत्रत्व में थाना महावन पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज देखते हुये अभियुक्त के आने व जाने वाले मार्गो का निर्धारण कर वादी द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर मुखबिर की सूचना पर घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त गीतम सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी भोलागढ थाना राया जनपद मथुरा को आज दिनांक 25.092024 को समय करीब 10.58 बजे निर्माणाधीन मथुरा बरेली हाईवे से मय लूट के शत प्रतिशत माल के साथ साथ एक अन्य लूट की घटना के माल के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित लूटी गयी चैन मय लॉकेट व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.