हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में श्री रामलीला प्रबंध समिति तत्वावधान में रामलीला मंचन का शुभारंभ 30 सितंबर को गणेश पूजन के साथ होगा। अध्यक्ष महेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया दोपहर में गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह बोहरे वाटिका शेरगढ़ रोड़ से प्रारंभ होकर गोवर्धन रोड, बरसाना रोड, नई तहसील और मैन बाजार होती हुई सराय शाही स्थित रामलीला प्रांगण पहुंचेगी। रात्रि 9 बजे रामचरित मानस की आरती होगी। रामलीला मंचन का उद्घाटन प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण फीता काटकर करेंगे। रविवार को रामलीला समिति के संरक्षक ठा. फाल्गुन उर्फ कान्हा, अध्यक्ष महेंद्र वाष्र्णेय, उपाध्यक्ष देशराज जादौन व चौधरी गजेंद्र, कोषाध्यक्ष भुवनेश भार्गव, अमित, विष्णु, अलोक पाठक आदि ने मंत्री को मथुरा जाकर निमंत्रण पत्र दिया। रामलीला में 30 सितंबर को नारद मोह भंग लीला, एक अक्तूबर को रावण दिग्विजय एवं पृथ्वी उद्धार लीला, 2 को राम जन्म, ताड़का वध लीला, 3 को सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला, 4 को राम बारात, 5 को दशरथ-कैकई संवाद, 6 को राम केवट मिलन, 7 को सीता हरण, 8 को लंका दहन, 9 को अंगद रावण संवाद, 10 को लक्ष्मण शक्ति, 11 को मेघनाथ वध, 12 को रावण दहन, 13 को भरत मिलाप और 14 को राम राज्याभिषेक होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
