हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धर्मांतरण की कोशिश के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को व्हाट्सअप ग्रुप व अन्य दस्तावेज की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। इसके अनुसार, गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, मुंबई(महाराष्ट्र), केरल, उड़ीसा के साथ ही कई अन्य राज्यों में फैला है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरोह के सदस्य प्रार्थना सभा के माध्यम से लोगों का धर्म परिवर्तन कराते थे। थाना हाईवे की इंद्रपुरी कॉलोनी में भी शनिवार को कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की जा रही थी।
इस संबंध में तुलसी नगर की हंसराज कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने धर्मांतरण गिरोह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अमर देव जाटव उन्हें पिछले एक महीने से प्रत्येक शनिवार और रविवार को अपने घर बुला रहा था। शनिवार सुबह सात बजे अमर देव ने उन्हें परिवार के साथ अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। सभा में मौजूद लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इन लोगों की मंशा भांपते ही वह वहां से निकले और कॉलोनी वासियों के साथ पुलिस को मामले की सूचना दी। राकेश की तहरीर पर पुलिस पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, लालच देकर उसका भी धर्मांतरण करवाना चाहते थे। हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि धर्मांतरण की कोशिश के मामले में नामजद अमर देव जाटव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी, थाना हाईवे, सैनसन सैमुअल निवासी गुरुग्राम(हरियाणा) , विकास कुमार भोई निवासी शालीमार बाग, नई दिल्ली, राकेश निवासी आजादपुर, नई दिल्ली और अजय सेल्वराम निवासी गौतमनगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में धार्मिक पुस्तकें, पोस्टर आदि बरामद हुए हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes