हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साहिबाबाद थानाक्षेत्र से शुक्रवार दोपहर एक साथ चार लड़कियां गायब हो गईं। चारो नाबालिग लड़कियां आपस में सहेली हैं। देर रात इस मामले की पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छानबीन शुरू की और सर्विलांस समेत कई टीमों को लगाकर नाबालिग लड़कियों को खोजना शुरू किया गया। शनिवार सुबह 11 बजे चारों को वृंदावन के निधिवन से बरामद कर लिया गया। चारों खुद ही गई थीं। साहिबाबाद की एक कॉलोनी में रहने वाली 14-15 वर्षीय चार छात्राओं में दोस्ती है। दो सातवीं और दो आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। चारों घर से सहेली से मिलने के नाम पर दोपहर दो बजे निकलीं, जिसके बाद घर नहीं लौटीं। शाम को परिजन चिंतित हुए और खोजबीन की तो पता चला कि चारों सहेलियां लापता हैं। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम सक्रिय हो गई। लड़कियों को ढूंढने के लिए टीम ने प्रयास शुरू किया तो पता चला कि चारों लड़कियां साहिबाबाद रेलवे स्टेशन तक गई थीं। इसके बाद मथुरा पहुंची टीम ने वृंदावन से चारों को बरामद कर लिया है। करती हैं। पता चला कि चारों के घर में रखे लड्डू गोपाल भी नहीं हैं। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में ही पता चला कि चारों परिजनों से मथुरा-वृंदावन जाने की बात कहती थीं, लेकिन परिजन टाल-मटोल कर देते थे। इसी आधार पर एक छात्रा के पास मौजूद फोन की छानबीन की तो लोकेशन साहिबाबाद स्टेशन के आसपास मिली। एक टीम को तड़के ही मथुरा रवाना किया, लेकिन यहां चारों नहीं मिलीं। फिर टीम वृंदावन गई, जहां चारों निधिवन में घूमती मिलीं। चारों ने वहां से आने का विरोध किया। पुलिस इन्हें समझाकर गाजियाबाद लाई। चारों का कहना है कि परिजनों ने दोबारा उन्हें मथुरा जाने से रोका तो वे फिर इसी तरह जाएंगी। फोन का सिम गाजियाबाद में ही तोड़ दिया था। साहिबाबाद से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली गईं और फिर मथुरा पहुंचीं। मथुरा से वृंदावन गई थीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
