• Wed. Apr 29th, 2026

मथुरा के कस्वा सौंख में गोदाम की छत और गांव रामपट्टी में मकान गिरा

ByVijay Singhal

Sep 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के कारण सौंख और मगोर्रा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दैनिक सामान लेने लिए पानी से गुजरना पड़ रहा है। गांव मगोर्रा के रामपट्टी थोक निवासी रामगोपाल के मकान के चारों ओर जलभराव बना हुआ है। इससे उसका मकान गिर गया। उसे लाखों रुपये रुपये का नुकसान हो गया। वहीं सौंख के शेड का मठ स्थित विद्या टेंट हाउस के गोदाम के पास जलभराव है। इसके कारण गोदाम की छत्त गिर गई। टेंट का सामान मलबे में दब गया। टेंट स्वामी ऋषि शर्मा ने बताया कि छत्त गिरने से नुकसान हो गया है। सबसे ज्यादा हालत खराब मगोर्रा के गांव नगला चिंता के हैं। यहां मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीण साइकिल पर दैनिक उपयोग का सामान लेने जाते हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीण विश्वेंद्र चतुर्वेदी सिलिंडर को भरवाने के लिए गए और पानी में गिर गए। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने मुख्य अवगत कराने के बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं कराया है। ग्रामीण उमेश सिंह, जितेंद्र सिह, भिक्को, रनधीर सिंह, विक्रम सिंह आदि ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.