• Tue. Apr 28th, 2026

राया में खाद नहीं मिलने से किसान रहे परेशान

ByVijay Singhal

Sep 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में किसान बुधवार को डीएपी मिलने के इंतजार में दिन भर कृभको सेंटर पर डेरा डाले रहे, लेकिन उसके बाद भी उन्हें डीएपी नहीं मिल सकी। खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। केंद्र का ताला नहीं खुलने से किसान मायूस होकर लौट गए। डीएपी लेने के किसान सुबह से ही कस्बे के सादाबाद रोड़ स्थित कृभको केंद्र पर पहुंच गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक केंद्र का ताला नहीं खुला। किसानों ने बताया वे खाद लेने के लिए केंद्र के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे बाद कुछ समय के लिए केंद्र खुला और फिर बंद हो गया। बारिश में किसान छाता व त्रिपाल लेकर केंद्र पर जमे हैं। इसके बाद भी उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों ने खाद नहीं मिलने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। किसानों ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम महावन के आने पर मात्र दो घंटे खाद बांटा गया, उसके बाद केंद्र बंद कर दिया। राहुल, चीनी सिंह, बंटी पहलवान, मुनेश चौधरी, दिनेश, भोला आदि किसान मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.