हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सत्य सनातन सेवार्थ संस्थान द्वारा रुक्मिणी विहार रोड स्थित भागवत पीठ आश्रम में आयोजित 48 वां श्रीमद्भागवत जयंती एवं श्रीराधाष्टमी महोत्सव बुधवार को संपन्न हो गया।इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म पर जो कुठाराघात किया जा रहा है, उसके लिए हम सभी को एकत्र होकर आगे आना होगा। यदि हम जातियों ने बंटे रहे तो एक दिन भारत से ही विलोप हो जाएंगे। भारत देश सनातनियों का देश है और हमें हर हाल में इसकी रक्षा करनी होगी। यह कार्यक्रम ब्रज विभूति परिव्राजकाचार्य स्वामी ब्रजरमणाचार्य महाराज व विद्वत शिरोमणि भागवत भूषण आचार्य पीठाधिपति स्वामी किशोरीरमणाचार्य महाराज की स्मृति में चल रहा था। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया गया। धर्म के क्षेत्र में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां, साहित्य डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, शिक्षा डॉ. ओमजी, संगीत कला भजन गायक जेएसआर मधुकर, समाजसेवा योगेश द्विवेदी आदि को ब्रज रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया। तत्पश्चात प्रवचन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह आदि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
