• Mon. Apr 27th, 2026

हॉस्टल इंचार्ज की गुंडई, कमरे में बंद करके छात्रा को पीटा; मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Sep 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।थाना जेत के अंतर्गत हॉस्टल इंचार्ज ने छात्रा को कमरे में बंद करके पीटा। अन्य छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं गेट खोलकर पीड़िता को बाहर निकालने का प्रयास कर रही हैं। मामले में पीड़िता ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। मामला जैंत थाना क्षेत्र के आझई हाईवे लवी हॉस्टल का है। बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा कीर्ति कुमारी सेंगर ने बताया कि वह भूरा नगला रोड, रमनपुर थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस की रहने वाली है। वह हाईवे स्थित निजी विश्वविद्यालय से बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह अगस्त 2022 से आझई हाईवे स्थित लवी गर्ल्स होस्टल में रह रही थी। मंगलवार शाम वह हॉस्टल खाली करके हिसाब करके दूसरी जगह शिफ्ट हो रही थी। तभी वहां रह रही रूबी वार्डन ने उस पर टिप्पणी कर दी। इस पर पीड़िता ने उसे जबाव दे दिया। इस पर हॉस्टल इंचार्ज जयपाल, उसका भाई आरके व वार्डन रूबी तीनों ने चैनल का गेट बंद करके उसे पीटा। चिल्लाने पर महिला मित्र मोहिनी, आस्था, खुशी अन्य होस्टल की लड़कियों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर मुझे बचाया। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता व अन्य लोगों के भी फोन में है। पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.