• Mon. Apr 27th, 2026

मथुरा में महापौर-नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

ByVijay Singhal

Sep 18, 2024
Spread the love

 

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आव्हान पर प्रदेश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाये जाने के आदेश पर सफाई अभियान की कार्यवाही का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने झाड़ू लगाकर किया।
उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनजागरूकता अभियान चलाकर सार्वजनिक रूप से लोगों की भागीदारी कराने तथा बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अभियान के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा ऐसे स्थलों की सफाई भी करायी जायेगी जिन स्थलों पर काफी लम्बे समय से सफाई नहीं हुयी है। इसके साथ ही समस्त पार्षदगणों का सम्मिलित करते हुये नगर निगम के समस्त वार्डों में गठित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से सभी 70 वार्डों में स्थलों पर सफाई का कार्य कराया जायेगा। सफाई कार्य के दौरान भाजपा नेता प्रमोद बंसल वार्ड सं. 47 के पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर वार्ड सं. 31 पार्षद मुन्ना मलिक क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिंह सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजकुमार लवानिया विपिन सिंह के आलावा निजी संस्था की टीम उपस्थित रही।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.