• Sun. Apr 26th, 2026

थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 500 ग्राम नाजायज गांजा सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 500 ग्राम नाजायज गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा के आदेशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक,ग्रामीन के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी,गोवर्धन महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मगोर्रा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक अभियुक्त जत्तो उर्फ जितेन्द्र पुत्र नवल सिंह निवासी रामपट्टी मगोर्रा थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष को दिनांक 14.09.2024 को मगोर्रा सौंख रोड पर शहीद मूर्ति नगला खारी वाले मोड के पास से 500 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त जत्तो उर्फ जितेन्द्र उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 273/2024 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत होकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.