हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण मथुरा-दिल्ली रूट पर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है।
ट्रेन संख्या 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे, ट्रेन संख्या 12192 श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब दो घंटे, ट्रेन संख्या 12715 सचखंड एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, ट्रेन संख्या 12617 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, ट्रेन संख्या 12625 करीब साढ़े पांच घंटे, ट्रेन संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस करीब 1 घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। जो भी ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, उनमें यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। स्लीपर और जनरल डिब्बे यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरे नजर आए। स्टेशन निदेशक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes