हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया विकास खंड के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ युवक ने जमुनापार थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव नगला मंशा पटलौनी निवासी रामकिशन चौधरी ने बताया कि उनके ताऊ नरेंद्र पाल सिंह रेलवे कर्मचारी थे। 15 मई वर्ष 2005 में उनके ताऊ का निधन हो गया था। उनकी पत्नी किरन देवी का निधन 2001 में हो गया है। रामकिशन का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार ने उनके ताऊ की मृत्यु के बाद एक महिला वीरो उर्फ वीरमती को उनके ताऊ की पत्नी के रूप में दर्शाकर जाली प्रपत्र तैयार किए। संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
