• Fri. Apr 24th, 2026

दो पक्षों के झगड़े में बीच बचाव कराने की सजा…महिला को डंडों से पीटा, पैर पकड़ घसीटा

ByVijay Singhal

Sep 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा  में पांच दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।  विवाद में बीच बचाव कराने आई महिला के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। उसे घेर लिया गया। डंडों से पीटा गया और फिर पैर पकड़कर घसीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
थाना मगोर्रा के गांव ऊंचागांव निवासी सुंदर सिंह पुत्र सोबरन सिंह और गुड्डू पुत्र बृजलाल के बीच पिछले कई दिनों ने जमीनी विवाद चल रहा है। चार दिन पूर्व जमीन पर दीवार बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बीच बचाव कराने आई महिला के साथ मारपीट कर दी गई। उसे डंडों से पीटा गया और फिर दो लोगों ने हाथ और पकड़कर उठाया और गली में पटक दिया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि जमीन पर दीवार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.