• Tue. Apr 21st, 2026

वृन्दावन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ वामन जयन्ती पर सार्वजनिकअवकाश घोषित कराये जाने को सरकार से करेगा मांग

ByVijay Singhal

Sep 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ वामन जयन्ती पर सार्वजनिकअवकाश घोषित कराये जाने को सरकार से मांग करेगा तथा वामन जयन्ती को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाकर विभिन्न विधाओं में कीर्तिमान  स्थापित कर रहे ,विप्र महानुभावों को सम्मानित कर भावी पीढ़ी को अपने- अपने क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को प्रेरित करेगा।
उक्त विचार ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.आनन्द वल्लभ गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारा उद्‌देश्य ब्राह्मण समाज का सर्वांगीण विकास कर मानव मात्र के कल्याण के लिए राष्ट्र की सेवा को प्रेरित करना है।
संस्थापक पं. चन्द्र लाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ विप्र समाज में व्याप्त अन्तर मतभेद को समाप्त करने को कृत संकल्पित है ।संघ अपने आयोजनों के माध्यम से समाज को नई दिशा  देने के प्रयास कर रहा है,ताकि विप्र समाज अपनी प्रतिष्ठा के अनुरुप राष्ट्र सेवा कर सके ।
राष्ट्रीय महासचिव पं. जगदीश “नीलम “ने बताया कि गोदा विहार में आयोजित भगवान वामन देव का जन्मोत्सव इसबार विशेष रूप से धूम-धाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया जावेगा। समारोह में विप्र महानुभावों को ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनन्दन किया जावेगा, जिनमें पं. पूरनचन्द्र शर्मा सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल, पं. विष्णु शर्मा ग्रेटर नोयडा, पं. मुनीराज महाराज फरीदाबाद, पं. मेरु कान्त पाण्डे दाऊजी ,डा. हरी मोहन गोस्वामी नन्द‌गांव ,पं. रमन विहारी शर्मा लोहवन, आचार्य सुरेश बाबाजी महाराज गोकुल, पं चन्द्रभान पारासर लोहवन, आर.के. पाण्डे  दाऊजी,पं. जगदीश शर्मा सुपानिया कोसी, प्रवीण गोस्वामी बरसाना, पं. अमित भारद्वाज मथुरा, पं. सोहन लाल शर्मा एडवोकेट मधुरा, पं. संजय पारासर मथुरा,कु. छाया गौतम मथुरा, श्री मोहित मराल गोस्वामी ,याज्ञिक आचार्य पं.विष्णु कान्त शास्त्री, श्री मती पुष्पा शर्मा ,व्रज विभूति श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, अभय वशिष्ठ, डॉक्टर अभिषेक शर्मा , डॉक्टर विजय कुमार शर्मा, मुकेश सारस्वत ,आर.  एन. द्विवेदी (राजू‌ भैया) ,पं. सुरेश चन्द्र शर्मा, पं. विहारी लाल शास्त्री, आचार्य नरेश नारायण महाराज ,पं. राम मूर्ति अग्निहोत्री, गोपाल शरण सारस्वत,
वाल मुकुंद शर्मा, पं. श्याम सुंदर गौतम, पं. शशि पहलवान पं. श्री सुरेन्द्र दीक्षित मथुरा, डा. वी.पी.शुक्ला सभी वृन्दावन । प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से पं. वंशी तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, योगेश   द्विवेदी राष्ट्रीय सचिव,आचार्य रसिक शास्त्री महानगर अध्यक्ष, गोविन्दनारायण वृजवासीअध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ब्रजेश शर्मा उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.