हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की खातिर विवाहिता पर ससुरालीजनों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए मुनेश कुमार शर्मा निवासी विजयगढ़ जिला अलीगढ़ ने बताया कि बेटी पूनम की शादी 12 वर्ष पूर्व मुकेश कुमार निवासी अहमदपुर थाना नौहझील के साथ की थी। कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन बेटी से मारपीट करते थे। इसकी वजह से पिछले तीन वर्ष से बेटी मायके रह रही थी। पिछले माह 19 अगस्त को मुकेश बहनोई के साथ ससुराल पहुंचा और खुशी से बेटी को ले आया। 5 सितंबर को बेटी को फिर पीटा व धमकी दी की पिता से 4 लाख रुपये लेकर आ नहीं तो तुझे जान से मार देंगे।10 सितंबर को सुबह लगभग 6 बजे ससुरालीजनों ने एक राय होकर मारा पीटा और बेटी को जान से मारने की नीयत से पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बेटी लगभग 75 प्रतिशत तक जल गई। प्रधान पति ने सूचना दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति मुकेश कुमार, सास लीलावती, ससुर रामकुमार शर्मा व ननद पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
