• Sat. Apr 11th, 2026

बारिश ने बढ़ाई सब्जी और दाल की खेती करने वाले किसानों की मुश्किल

ByVijay Singhal

Sep 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
सब्जी की फसल लगाने वाले किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेत में जलभराव होने से फसलों के खराब होने की संभावना है। जनपद में करीब 300 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में किसानों ने मूंग की दाल की खेती की है। फसल खेत में खड़ी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर परेशानी ला दी है। अगर बारिश नहीं थमी तो फसल में नुकसान होने का खतरा बढ़ जाएगा। फसल को बचाने के लिए बारिश का थमना और धूप का निकलना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही बारिश से सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश ने सब्जी की फसल लगाने वाले किसानों को भी परेशान कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश से सब्जी और दलहन की फसलों को नुकसान हो सकता है। धान और बाजरा की फसल को बारिश से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। सितंबर माह के आखिरी सप्ताह से जनपद में सरसों और अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से आलू की बुवाई शुरू हो जाएगी। जनपद में 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों, जबकि 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की बुवाई की जानी है। बारिश की मौजूदा स्थिति को देखकर आलू और सरसों की बुवाई लेट होने की संभावना बन गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष आलू की खेती करने वाले किसान 1 बीघा की फसल में 50 किलो से ज्यादा डीएपी का प्रयोग न करें। उर्वरकों की अधिक कीमत लिए जाने पर इसकी शिकायत विभागीय नंबर 8077933658 पर कॉल करके करें। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.